- Advertisement -
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार और जॉब तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल नवोदय विद्यालय समिति ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी), प्रिंसिपल सहित विभिन्न रिक्तियों के लिए 251 पदों पर आवेदन मांगे हैं। बता दें कि विद्यालय समिति ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के 218 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं प्रिंसिपल के भी 25 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। तीसरा पद सहायक(ग्रुप सी) का है, जिसके 2 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर(ग्रुप-सी) के 03 पदों पर भर्ती निकाली है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 12वीं पास के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में निकली वैकेंसी, फ्री में करें अप्लाई
भर्ती के लिए आयु सीमा 14.02.2019 को टीजीटी व प्रिंसिपल के लिए अधिकतम 50 और 40 साल है। जबकि सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 18 से 30 साल की उम्र अधिकतम है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से शुरू होगा जो 14 फरवरी की रात 11:59 पर खत्म हो जाएगा। ऑफलाइन आवेदन के लिए 15 फरवरी 2019 अंतिम तिथि होगी। अधिक जानकारी के लिए आप navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- Advertisement -