Home » देश-दुनिया » Afghanistan-पाकिस्तान में बर्फीले तूफान से 100 से ज्यादा की Death
Afghanistan-पाकिस्तान में बर्फीले तूफान से 100 से ज्यादा की Death
Update: Monday, February 6, 2017 @ 5:50 PM
दिल्ली।अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बर्फीले तूफान के बीच 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें पाकिस्तान बॉर्डर के करीब उत्तरी अफगानिस्तान के नूरिस्तान गांव में हुई हैं। यहां 50 लोगों के एक साथ मरने की खबर है। उत्तरी पाकिस्तान में हिमस्खलन से 30 लोगों की मौत हुई है। इनमें से चित्राल कस्बे में नौ लोगों की मौत हुई है।

प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने भी नूरिस्तान में 50 लोगों के मौत की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि हिमस्खलन की वजह से बार्गमटल जिले के दो गांव पूरी तरफ से दफन हो गए। इनमें से एक गांव से 50 शव बरामद किये गए हैं, जबकि बचाव दल दूसरे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

बताया गया है कि अफगानिस्तान में तीन दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से हुए हिमस्खलन में मध्य और पूर्वोत्तर प्रांतों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गये हैं।
सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। ऐसे में बचाव दल को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भी हिमस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। उधर,भारत में भी इस बर्फबारी के बाद अलर्ट जारी किया गया है।