-
Advertisement
Vande Bharat Train/ Una/Passengers
Last Updated on October 19, 2022 by Neha Raina
नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के लिए शुरू की गई पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत बुधवार सुबह पहली बार यात्रियों को लेकर हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इसी रेलवे स्टेशन से इस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। बुधवार को पहली बार यात्रियों को लेकर आ रही वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 10 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जबकि उसके बाद ही यह गाड़ी अब बुधवार से नियमित रूप में शुरू कर दी गई है। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को बंद रहेगी। सुबह 5:50 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई वंदे भारत सुबह करीब 10:44 पर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत से सफर करते हुए हिमाचल पहुंच रहे यात्रियों ने अपने अनुभव भी सांझा किया और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग भी सरकार के उठाई।