- Advertisement -
मुंबई। वरूण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का पहला टीजर रिलीज हो गया। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे वरूण बद्रीनाथ बंसल यानी बद्री की भूमिका अदा कर कहे हैं। इस टीजर में वरूण एक स्टूडियो में तस्वीरें खिंचवाते दिख रहे हैं जो शादी के लिए भेजी जानी है। वैसे तो वरुण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री पर्दे पर खूब जमती है। इनकी अगली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के पहले टीजर में हालांकि आलिया नहीं दिखीं लेकिन वरुण धवन का अंदाज आपको इसका ट्रेलर देखने को बेताब कर सकता है। वैसे टीजर के एंड में जानकारी दी गई है कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का ट्रेलर 2 फरवरी को लॉन्च होगा।
- Advertisement -