- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन (Varun Dhawan)आज अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal)के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से ठीक पहले वरूण को लेकर एक बुरी खबर सामने आई, जिसने सभी को डरा दिया। हालांकि, इस वक्त तक सब ठीक से है, लेकिन पलभर के लिए सभी डर गए। हुआ यूं कि, वरूण-नताशा की शादी के लिए दोनों परिवारों के सदस्य व पारिवारिक मित्र शुक्रवार को अलीबाग पहुंच गए, जबकि वरूण शनिवार को अलीबाग पहुंचे। इससे पहले उनकी कार का एक्सिडेंट (Accident) हो गया, हादसा जुहू से अलीबाग के बीच हुआ। वरूण पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि वरूण शनिवार को अपने घर से अलीबाग (Alibag)के लिए निकले थे, जोकि चार घंटे का रास्ता है। इस रास्ते में ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। वरूण को जल्दी थी,क्योंकि शादी की रस्में शुरू होनी थी। तभी रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, कार में डेंट भी आया है। हालांकि,किसी को चोट नहीं आई है। वरूण, फिल्मकार डेविड धवन के बेटे हैं। वरूण की आज नताशा से शादी है। इस शादी में 50 लोग शामिल होंगे। इनमें सलमान खान( (Salman Khan),शाहरूख खान व अर्जुन कपूर जैसे मेहमानों के नाम शामिल हैं।
- Advertisement -