-
Advertisement
कनिका कपूर की पार्टी में पहुंचे थे वसुंधरा और दुष्यंत, Self Isolation में दोनों नेता
Last Updated on March 20, 2020 by
नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan)की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Former CM Vasundhara Raje)और उनके बेटे दुष्यंत सिंह कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित कनिका कपूर की पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद दोनों नेता सेल्फ आइसोलेशन (Self Isolation) में हैं। बता दें, बेबी डॉल और चिट्टियां कलाइयां जैसे गाने गाने वाली कनिका कपूर लंदन से लौटी थी जिसके बाद उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में 300 लोग शामिल हुए थे, जिसमें वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह (Dushayant Singh) का नाम भी शामिल है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
उधर, दुष्यंत सिंह के पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है। टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद सत्र को स्थगित करने की मांग की है। वह दो दिन पहले स्थायी समिति की एक बैठक में दुष्यंत सिंह के बगल में बैठे थे। दुष्यंत सिंह ने संसद में कई सांसदों से बातचीत भी की और सेंट्रल हॉल में भी थे। लोकसभा में उनके बगल में बैठे निशिकांत दुबे ने बताया कि दुष्यंत सिंह अब आइसोलेशन में हैं।