- Advertisement -
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहर उत्सव समाप्त हो चुका है लेकिन ढालपुर में अस्थायी मार्केट अभी भी सजी हुई हैं। इस मार्केट में लाखों-करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। लेकिन बाहरी राज्यों के यहां पर दुकानें लगाने वाले व्यापारी बिना बिल के सामान बेचकर सरकार को लाखों रुपए चूना लगा रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कोहली ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर की अस्थाई मार्केट दकाने सजाने वाले बाहरी राज्यों के व्यापारी टैक्स चोरी कर रहे हैं। दशहरा उत्सव के दौरान और उसने बाद ये व्यापारी बिना बिल के सामान बेच रहे हैं जिससे ये टैक्स चोरी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों को अस्थाई मार्केट में निरंतर चैकिंग कर टैक्स वूसली करनी चाहिए, जो कार्रवाई स्थायी दुकानदारों के खिलाफ होती है वो इन के खिलाफ भी होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि अस्थाई मार्केट के सभी व्यापारियों पर सख्ती होनी चाहिए। दशहरा उत्सव के खत्म होने के बाद भी व्यापारी मेले में दुकानें लगा रहे हैं। प्रशासन ने उत्सव खत्म होने के बाद व्यापारियों को किस आधार पर प्लाट आबंटित कर रखे हैं। प्रशासन ने 20 दिन के लिए दुकानें लगाने की अनुमति दी है, जिससे स्थाई मार्केट में व्यापारियों को इसका सीधा नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष का कहना है कि स्थाई व्यापारियों को एक माह तक हजारों रुपए के कारोबार का नुक्सान होता है, जिससे दुकानों में रखें स्टाफ की सैलरी व खर्चा निकालना मुश्किल होता है। स्थाई व्यापारी सरकार को रेगुलर सेल टैक्स देते है, जिससे स्थाई व्यापारियों को नुक्सान उठाना पड़ रहा है। स्थाई व्यापारियों हित को ध्यान में रखकर दशहरा उत्सव की अस्थाई मार्केट को जल्द उठाना चाहिए।
- Advertisement -