- Advertisement -
Vehicle Registration : धर्मशाला। वाहन पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सही करने के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल में वाहन पंजीकरण कार्य करने के काम में पारदर्शिता आएगी। साथ ही इस पोर्टल के जरिए जालसाजी पर भी रोक लग सकेगी। अब वाहन पंजीकरण, स्थानांतरण, नवीकरण, वाहन ऋण आदि के बारे में सभी गतिविधियों को नए पोर्टल में किया जाएगा। इसकी शुरुआत धर्मशाला से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जा रही है, जिसे हिमाचल में सभी RLA/RTO में दोहराया जाएगा। यह जानकारी SDM धर्मशाला श्रवन मांटा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ अब वाहन मालिकों को साधारण RC के बजाए स्मार्ट RC मिलेगी जो एक कार्ड की तरह होगी। यह RC छोटे PVC कार्ड जितनी होगी।
SDM धर्मशाला श्रवन मांटा ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में इस पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए किसी भी वाहन से संबंधित लेन-देन देश के सभी RLA/RTO देख सकेंगे, जिससे सभी प्रकार की जालसाजी पर रोक लग जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वाहनों की एनओसी की व्यवस्था में मौजूद खामियां दूर हो जाएंगी, साथ ही नया पोर्टल वाहन के डेटा को कंपनी के डेटा बेस से लेगा जिससे वाहन मॉडल के इंजन, चैसीस नबंर में जालसाजी की तुरन्त जांच हो सकेगी। इस पोर्टल के जरिए जाली दस्तावेजों के आधार पर कोई भी लेनदेन करने में सक्षम नहीं होगा, क्योंकि सभी चीजों को ऑनलाइन सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देर से पंजीकरण करवाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अब एजेंसी द्वारा ही वाहन का नंबर दिया जाएगा।
R&LA धर्मशाला के तहत पहले से पंजीकृत सभी वाहनों के डाटा को पुराने सिस्टम से नए सिस्टम में स्थानांतरण करने के लिए कम से कम दो दिन लगेंगे। इसलिए वाहन संबंधित पंजीकरण 22 और 23 मई को नहीं किए जाएंगे। एसडीएम श्रवन मांटा ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
- Advertisement -