-
Advertisement
सुंदरनगर में व्यवसायी के खाते से उड़ाई 55 हजार की राशि, जांच में जुटी पुलिस
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में ठगी (Fraud) की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कुछ दिन पहले एक महिला के खाते से 50 हजार की राशि शातिरों द्वारा उड़ाई गई थी। पुलिस अभी तक इस मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि अब सुंदरनगर (Sundernagar) में एक व्यवसायी के खाते से 55 हजार की राशि गायब हो गई। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के एक बड़े ठेकेदार आरपी धीमान के एचडीएफसी (HDFC) के खाते से अक्तूबर, 2019 से खाते में सेंध लगाकर अभी तक 55 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं, जबकि आरपी धीमान ने बताया कि उन्होंने उक्त खाते से कोई पैसा नहीं निकाला है।
यह भी पढ़ें: ठेकेदार का आरोप, नगर परिषद हमीरपुर ने रैन बसेरा की नीलामी में किया #Fraud
इस बात को लेकर उन्होंने सुंदरनगर के बीबीएमबी थाने में शिकायत भी करवाई है। इस बारे में एचडीएफसी बैंक ने भी जांच का भरोसा दिया है। यह पहला मौका नहीं हैए जब इस तरह से सुंदरनगर में बैंक खातों से पैसे उड़े हैं। हाल ही में बीबीएमबी (BBMB) के एक ऐसा मामला बीएसएल परियोजना सुंदरनगर की महिला कर्मचारी के खाते से शातिर ने 50 हजार निकाले हैं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने की है।
