- Advertisement -
चंद्रपुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक बड़ा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बताया गया कि एक बाघ (Tiger) ने एक शख्स पर हमला किया और उसके ऊपर बैठ गया, जिसके बाद शख्स ने बचने के लिए मरा हुआ होने का नाटक किया। घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें बाघ द्वारा शख्स पर हमला करने पर लोग उसे भगाते दिखाई दिए। हालांकि, लोगों के चिल्लाने पर बाघ शख्स को छोड़कर भाग गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Here's the full video pic.twitter.com/Avvci4Bnhg
— WTF ?? (@Tweetbis0n) January 25, 2020
रिपोर्ट के मुताबिक भंडारा जिले के गोड़ेखारी गांव में बाघ घुस आया था। वो बाघ झाड़ियों में आराम फरमा रहा था। उसी वक्त कुछ लोग वहां से निकलते हुए खेत की ओर आपस में बातचीत करते जा रहे थे। शोरगुल सुनकर बाघ घबरा गया। वो झाड़ियों से निकलकर जंगल की ओर भागने लगा। रास्ते में एक युवक को देखकर बाघ उसकी ओर लपका। इससे पहले कि वो युवक कुछ समझ पाता, बाघ ने उसे पटक दिया और फिर उसके ऊपर बैठ गया। कुछ देर तक बाघ चुपचाप उसकी छाती पर बैठा रहा। बाकी लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे बाघ डर गया और युवक को छोड़कर चला गया। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट किया, ऐसा लग रहा है जैसे यमराज सामने से चले गये। दूसरे यूजर ने लिखा बाघ ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया बड़ी बात है।
- Advertisement -