- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चिड़ियाघर (Zoo) का वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब एक चिंपांजी (chimpanzee) ने चिड़ियाघर से भागने की कोशिश की। चिंपाजी ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि कर्मचारी को भी लात मारी। 12 वर्षीय चिंपांजी का नाम यांग यांग बताया जा रहा है। लात मारने के बाद वो छत पर चढ़ गया। जहां उसे ट्रांसक्विलाइज़र डार्ट से शॉट किया गया और पिंजरे (Cage) में वापस छोड़ा गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चिंपांजी ने जेल से भागने के लिए बांस के पेड़ का सहारा लिया। वो बांस के पेड़ पर चढ़कर भाग निकला। लोगों के बीच आने से अफरा-तफरी मच गई। वाइल्ड लाइफ पार्क को खाली कराने के बाद पुलिस को बुलाया गया। सीसीटीवी में ये हादसा रिकॉर्ड हो गया। सोशल मीडिया पर जू कीपर को लात मारने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लात खाने के बाद जू कीपर जमीन पर गिर गया और भाग निकला। लेकिन बाहर निकलने में नाकाम होने के बाद वो वापस चिड़ियाघर की तरफ निकल गया। वो एक छत के ऊपर चढ़ गया था। जिसके बाद ट्रांसक्विलाइज़र डार्ट से शॉट मारा और उसे बेहोश कर दिया गया। जिसके बाद उसे वापस पिंजरे में बंद कर दिया गया।
- Advertisement -