- Advertisement -
जन्म लेते ही क्या कोई उठने की कोशिश कर सकता है, जी हां कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है। हथिनी का बच्चा (Baby Elephant) जन्म लेते ही उठने की कोशिश कर रहा है। बच्चा उठते हुए बार-बार गिर रहा है, चूंकि उसके पैर अभी कमजोर हैं। हालांकि,बच्चे के पास खड़ी उसकी मां हथिनी (Mother Elephant) उसे सहारा दे रही है। आईएफएस सुशांत नंदा ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।
Mother helps the newcomer to stand💕 pic.twitter.com/SE8dvcVUga
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 26, 2021
आईएफएस सुशांत नंदा (IFS Sushant Nanda) ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, नवजात बच्चे को खड़े करने में मां मदद कर रही है। वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं, इसे अभी तक सात हजार के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर हथिनी अपने नवजात बच्चे के साथ खड़ी है।
वहीं साथ में उसका नवजात बच्चा उठने की कोशिश कर रहा है। वह उठते हुए बार-बार गिर जाता है। अभी उसके पैर कमजोर हैं, हाथिनी उसे उठने के लिए सूंड की मदद से सहारा दे रही है। मां-बच्चे का प्यार वीडियो में देखा जा सकता है।
- Advertisement -