- Advertisement -
सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको कई तरह के फनी वीडियो मिल जाएंगे। हम भी कई फनी और वायरल वीडियो के बारे में आपको बताते रहते हैं। जानवरों के फनी वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। आपने बंदर और शेर के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। आज हम आपके लिए लाए हैं एक और मजेदार वीडियो जिसे देखकर आप हंसे बिना रह पाएंगे।
Celebrating wedding anniversary in Forest is an experience altogether….
Surprises guaranteed ? pic.twitter.com/gFR7glcmp6
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 9, 2020
दरअसल, एक शख्स जंगल में शादी की सालगिरह (Wedding Anniversary) मना रहा था। जैसे ही उसने केक काटा तो पीछे से बंदर आया और केक उठाकर ले भागा। इस मजेदार वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स जंगल मे पत्थर के ऊपर केक रखता है और चाकू से काटता है तभी ऊपर पेड़ से बंदर उतरता है और केक पर झपट्टा मार देता है। जब तक कोई उसे रोकता, उससे पहले ही वो केक लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है। वो केक लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है। केक काटने वाला शख्स उसकी तरफ हैरानी से देखता रह जाता है।
Wedding Anniversary Invitation to the wild animals cannot be ignored. When you cut the cake and the lions share taken away by the monkey ? How does it feel for the human ? Good that there were no lion/tigers otherwise they would taken their right share
— Vedananda Gowd (@VedanandaGowd) July 9, 2020
सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वन में शादी की सालगिरह मनाना एक अलग अनुभव है। सरप्राइज की पूरी गारंटी है।’ सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 9 जुलाई की दोपहर में पोस्ट किया है। कुछ ही मिनट में इसके हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 200 से ज्यादा लाइक्स और 50 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोग इस बंदर की हरकत पर खूब हंस रहे हैं और कपल का खूब मजाक बना रहे हैं।
?? He is the official host of this anniversary party.
After all Jungle belongs to animals.??— Dr.Deepa Sharma (@deepadoc) July 9, 2020
- Advertisement -