- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक सरकारी महिला कर्मचारी (Female employees) ऑफिस में ऑन ड्यूटी जाम छलकाते (drinking liquor) नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद डिवीजन के अधिशाषी अभियंता प्रशांत सिंह ने महिला कर्मचारी के निलंबित (suspended) कर दिया है। वहीं वायरल हो रहा वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्युत वितरण खण्ड के टेस्ट डिवीजन में चपरासी के पद पर वायरल वीडियो: जब महिला कर्मचारी ने सरकारी कार्यालय में छलकाए जाम, हुई सस्पेंडतैनात इस महिला का नाम रज़िया खान है। रजिया का मानना है कि विभाग के ही किसी कर्मचारी ने वीडियो वायरल किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कानपुर के दक्षिणांचल विद्युत वितरण कार्यालय का है। जहां पर रजिया ड्यूटी पीरियड में मुख्य अधिशाषी अभियंता के ऑफिस के पीछे बने हॉल में शराब पीते हुए नजर आ रही है। वहीं इस मसले पर रज़िया का कहना है कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। ये वीडियो आज का नहीं है। बहुत पुराना है। उस वीडियो में अकेले नहीं हूं। मेरे साथ और भी लोग हैं। तो मुझपर ही कार्यवाई क्यों हुई है। मैं मानती हूं कि मुझसे गलती हुई है। हम तीन लोग बैठकर शराब पी रहे थे,जिसमें राजा भैया और अशोक थे। वहीं मुख्य अधिशाषी अभियांता प्रशांत सिंह ने बताया कि वीडियो में स्पष्ट है कि शराब का सेवन किया जा रहा है। इसमें चपरासी रजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
- Advertisement -