-
Advertisement
पेड़ पर बैठकर आदमी के पेड़ काटने का #Video_Viral; कटने के बाद हुआ ये अंजाम
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल (Viral) होता रहता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें एक शख्स पेड़ पर बैठकर मशीन की सहायता से उसे काटता हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो को अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल रेक्स चैपमैन ने ट्विटर पर शेयर कर लिखा क्या आपने इतने लंबे पाम ट्री (Palm Tree) को किसी ने काटते देखा ओह माय गॉड। वीडियो में पेड़ काटने के बाद शख्स मशीन के साथ इधर-उधर झूलता दिख रहा है।
6.8 मिलियन बार देखा जा चुका है वीडियो
https://twitter.com/RexChapman/status/1309287499194404866
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचे ताड़ के पेड़ (Palm Tree) के टॉप पर एक शख्स बैठा हुआ है। उसे काटने के लिए वो चेनसॉ का उपयोग करता है। उसके ऊपर चढ़ने से पेड़ आधा झुक जाता है। शख्स ऊपर ही लटका रहता है। वो जैसे ही पेड़ का ऊपरी हिस्सा काटता है तो पेड़ झूलने लगता है। वो उसी से चिपका रहता है। पेड़ की पत्तियां तो गिर जाती हैं, लेकिन पेड़ वहीं पर मौजूद रहता है। 34 सेकंड के इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में भी कुछ लोग पेड़ काटने वाले शख्स की बेवकूफी पर हंस रहे हैं तो कुछ को उसकी जान की चिंता है।
यह भी पढ़ें: Covid-19 वैक्सीन के लिए मार दी जाएंगी पांच लाख शार्क: विलुप्त होने का खतरा मंडराया
सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.8 मिलियन बार देखा गया है। लोग इस वीडियो को एक दूसरे को भेज रहे हैं और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है इस बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
