- Advertisement -
फतेहपुर। फतेहपुर मंडल अध्यक्ष चुनाव में भी बीजेपी बंटी हुई दिखी। राजा के तालाब में एक निजी पैलेस में हुए मंडल अध्यक्ष चुनाव में कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। नौबत धक्का मुक्की तक आ गई। शोर शराबे के बीच बीजेपी मंडल फतेहपुर अध्यक्ष पद पर करतार पठानिया की ताजपोशी की कर दी गई। पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार ने कहा कि यह लोग सिर्फ हुल्लड़बाजी करने आए थे। ऐसा कांगड़ा जिला के एक बड़े नेता के इशारे पर हुआ है। बीजेपी नेता बलदेव ठाकुर ने कहा कि किसी भी बड़े नेता का हाथ नहीं है। फतेहपुर बीजेपी कार्यकर्ता चाहते हैं कि कोई ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति अध्यक्ष बने। न केवल कोई ठेकेदार हो।
- Advertisement -