- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने डीसी ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला और जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस ने विरोध स्वरूप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी जलाया। पुतला जलाने के लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुतला जलाने लगे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने पुतले को छीनने की कोशिश की। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुतले के चारों और बैठकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद दोबारा पुतले को जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर उसे छीनना चाहा पर इस बार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगा दी।
- Advertisement -