- Advertisement -
शिमला। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर छोटा शिमला के सद्भावना चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्या स्टोक्स ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्टोक्स ने इस अवसर पर एकत्र लोगों को सद्भावना शपथ दिलाई। इस मौके पर भक्ति संगीत का आयोजन भी किया गया।
- Advertisement -