-
Advertisement
Vigilance/Kangra/bribe
Last Updated on October 16, 2023 by sintu kumar
कांगड़ा में विजिलेंस ने महिला पटवारी को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। स्टेट विजिलेंस एंड एंट्री करप्शन ब्यूरो टीम ने एक शिकायत के आधार पर नूरपूर के ब्रांडा पटवार सर्कल में पटवारी को दबोचा है। शिकायतकर्ता से महिला पटवारी निशानदेही रिपोर्ट के बदले 2 हजार रुपए की डिमांड कर रही थीं। नूरपूर के पुष्पेंद्र सिंह ने पटवारी को रिश्वत देने से पहले ही बीते 13 अक्टूबर को विजिलेंस को इसकी सूचना दी। इसके बाद विजिलेंस ने महिला को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।