- Advertisement -
Contract Workers : शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने के कार्य में सीएम वीरभद्र सिंह जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और फिर भी कांग्रेस सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों के लिए यह बड़ा फैसला लिया। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विक्रमादित्य सिंह ने अनुबंध कर्मचारियों का समर्थन भी मांगा। आज यहां आइस स्केटिंग रिंक में प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है।
इसके बाद भी कांग्रेस सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों के लिए यह बड़ा फैसला लिया। उनका कहना था कि कांग्रेस ने अपने चुनावी मेनीफेस्टो में अनुबंध के कार्यकाल के 8 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष करने का वादा किया था, लेकिन सीएम वीरभद्र सिंह ने तो इससे दो कदम और आगे बढ़ते हुए तीन वर्ष कर दिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस फैसले से राज्य में अनुबंध पर लगे करीब 40 हजार कर्मचारी लाभांवित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे देखते हुए उन्होंने सभी अनुबंध कर्मचारियों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा और कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह ने उनके लिए सब कुछ कर दिया है और अब यह दायित्व कर्मचारियों का बनता है कि वे भी वीरभद्र सिंह को सातवीं बार सीएम बनाएं। उन्होंने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह ने अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के लिए जो फैसला लिया है वह बहुत बड़ा है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह को फेसबुक और व्हाट्सऐप पर अनुबंध कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी थी। सभी कर्मचारियों की एक ही मांग थी कि अनुबंध के कार्यकाल को 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष किया जाए और उन्होंने खराब वित्तीय स्थिति के बाद भी उनकी बात मानी और यह कार्य किया। उन्होंने कहा कि अब दायित्व कर्मचारियों का बनता है और उन्हें अपना पूरा समर्थन वीरभद्र सिंह को सीएम बनाने के लिए देना है। क्योंकि वीरभद्र सिंह ही ऐसे शख्स हैं जो कर्मचारियों के हित में फैसले ले सकते हैं और ऐसा उन्होंने करके दिखाया भी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का ऐलान सीएम वीरभद्र सिंह ने किया है और वे इस वर्ग के लिए नीति बनाने में लगे हैं। उनका कहना था कि इसके लिए नीति बनाने में कुछ समस्या आई है और उसे दूर कर किया जा रहा है। उनका कहना था कि वीरभद्र सिंह ने जो वादा किया है उसे हर सूरत में पूरा किया जाएगा।
सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूरज चौहान ने सम्मेलन में कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह ने उन्हें जो तोहफा दिया है, उसके सम्मान में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का हर कर्मचारी खुद के खुश नसीब समझता है क्योंकि उन्होंने जो कहा, उससे कहीं अधिक उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी झूठे वादे नहीं किए और जो कहा वह किया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने 35 हजार अनुबंध कर्मियों को नियमित किया है और वे आज उनके साथ खड़े हैं। क्योंकि ये कर्मचारी अब पांच नहीं, बल्कि तीन वर्ष में नियमित होंगे।
- Advertisement -