-
Advertisement
Vikramaditya बोले- कांस्टेबल को 3 साल बाद मिले पे स्केल, राशन भत्ता भी बढ़े
Last Updated on March 16, 2020 by Vishal Rana
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। विक्रमादित्य ने कहा है कि 2015 के बाद पुलिस में जो भी भर्तियां हुई हैं, उन्हें नियमित पे स्केल 8 साल बाद दिया जाता है, जबकि अन्य सभी विभागों में यह तीन साल के बाद ही दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल को भी तीन साल बाद पे स्केल दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Jai Ram का कार्यकर्ताओं और कार्यसमिति सदस्यों से आह्वान- सब्सिडी छोड़ सकें तो छोड़े
विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने पुलिस के राशन भत्ते में भी बढ़ोतरी करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि उनके ध्यान में लाया गया है कि उन्हें प्रतिदिन सात रुपए के हिसाब से महीने के 210 रुपए राशन भत्ते के मिलते हैं, जबकि कैदी को पेशी के दौरान लाने पर एक सिपाही को आहार 65 से 80 रुपए प्रदान किया जाता है, जोकि अन्य पुलिस कर्मियों के साथ एक बड़ा अन्याय है। विक्रमादित्य ने कनिष्ठ कर्मचारियों का मूल वेतन वरिष्ठ कर्मचारियों से ज्यादा होने पर भी हैरानी जताते हुए कहा है कि इस भिन्नता को भी दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस कांस्टेबल की उस मांग का भी समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने आठ घंटे ड्यूटी, प्रतिपूरक अवकाश देने और 20 साल व 32 साल सेवा करने पर एक ऊपर का रैंक दिए जाने की मांग उन्होंने की है।