-
Advertisement
यहां पानी के लिए भटकते हैं लोग
हमीरपुर। हमीरपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत बल्ह के वार्ड नंबर दो में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप्प रहने से ग्रामीणों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।इस पंचायत के वार्ड नंबर के दो दर्जन से ज्यादा घरों में पानी की आपूर्ति न के बराबर होने से समस्या गहराती जा रही है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा कई बार पानी की समस्या बारे आईपीएच विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की है लेकिन समस्या का निवारण न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या बारे कई बार आईपीएच विभाग को अवगत करवाया है लेकिन समस्या हल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द पानी की समस्या को दूर किया जाए।गांव के एक छोर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से दुरूस्त रहती है लेकिन दूसरे छोर पर पानी नहीं आता है। गांव के दो दर्जन से ज्यादा घरों के लिए अलग से पाइप डलवाने की भी मांग की थी लेकिन पाइप भी नहीं डाली जा रही है जिससे पानी की समस्या इसी तरह बनी हुई है।
