- Advertisement -
नगरोटा बगवां। बीजेपी मंडल नगरोटा बगवां के अध्यक्ष पद पर विनय चौधरी का आज सर्वसम्मति से चयन हो गया है। विनय इससे पहले मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। विनय से पहले डॉ नरेश बिरमाणी इस पद पर काबिज थे। आज पूर्व विधायक संजय चौधरी की देखरेख में हुए मंडल के चुनाव में पहले तो अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी, पर बाद में ये सर्वसम्मति से हो गए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अरुण कूका भी मौजूद थे।
- Advertisement -