- Advertisement -
Vinod Khanna Movies : मुंबई । विनोद खन्ना चाहे दुनिया से दूर चले गए हों, लेकिन आज भी वो अपने फैंस की यादों में जिंदा हैं। विनोद खन्ना ने भले ही अपनी फिल्मी पारी एक विलेन के तौर पर की। लेकिन एक रोमांटिक हीरो के तौर पर उन्होंने अपनी जो छवि बनाई वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका अभिनय हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। अपने बॉलीवुड करियर में विनोद खन्ना ने एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में की, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। बॉलीवुड दुनिया एक ऐसी दुनिया है, जहां हर कोई मरकर भी यादों में जिदा रहता है और अपने चाहने वालों की यादों को ताजा करता रहता है।
- Advertisement -