- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड में 70 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बेटे साक्षी खन्ना (Sakshi Khanna) अपने पिता के ही नक्शे कदमों पर चलते हुए आध्यात्म का रास्ता अपनाते हुए सन्यासी (Hermit) बनने जा रहे हैं। बता दें, सुपरस्टार विनोद खन्ना ने उस समय आध्यात्म अपना लिया था जब वह अपने करियर में बुलंदियों को छू रहे थे। वह आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण में गए थे। वहीं, अब खबर है कि उनके बेटे साक्षी खन्ना ने भी ओशो इंटरनेशनल जॉइन (Osho International) किया है।
साक्षी, विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं। एक सन्यास लेने के बाद वह फिर से बॉलीवुड (Bollywood) में सक्रिय हुए थे लेकिन तब उन्हें जनता से वैसा प्यार नहीं मिल पाया। माना जाता है कि परिवार और करियर संभालना विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के लिए मुश्किल हो गया था जिस वजह से वे सन्यासी हो गए। लेकिन जैसे ही वे संन्यास से वापस लौटे उनकी पहली पत्नी गीतांजलि से उनका रिश्ता खत्म हो गया था जिस वजह से उन्होंने कविता से शादी की थी। वहीं साक्षी के करियर की बात करें तो पहले ये अफवाहें आई थीं कि वे मिलन लुथरिया की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। मगर उन्होंने डेब्यू नहीं किया।
- Advertisement -