हिमाचल का एक ऐसा राजनीतिक परिवार जिसने दिए चार विधायक, दो प्रदेशाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखता है ये परिवार

हिमाचल का एक ऐसा राजनीतिक परिवार जिसने दिए चार विधायक, दो प्रदेशाध्यक्ष

- Advertisement -

बात यूं तो हिमाचल की है, लेकिन ऐसा देश में पहली बार हुआ होगा कि एक (Political Family) राजनीतिक परिवार, जिसने चार विधायक व एक ही पार्टी को दो-दो प्रदेशाध्यक्ष दिए। ये परिवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखता है। इस परिवार का कांग्रेस पार्टी से गहरा नाता है, इसी परिवार के चार सदस्य विधानसभा की दहलीज पार पाने में सफल हुए हैं।


ये भी पढ़ें- बोली विपल्व ठाकुर- नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

 

यही नहीं, इसी परिवार की दो महिलाएं प्रदेश में कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। जी बात हो रही है, दिवंगत सरला शर्मा के परिवार की। उनके पति कामरेड परस राम विधायक रहे। ये अलग बात है कि कामरेड परस राम का (Congress) कांग्रेस से कोई नाता नहीं रहा, लेकिन उनकी पत्नी सरला शर्मा तो प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रही, विधायक रही। आज परस राम व सरला शर्मा तो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके परिवार से विप्लव ठाकुर (Viplov Thakur) एक ऐसा नाम है जो अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रही, साथ ही विधायक भी रही हैं। यही नहीं वह तो वीरभद्र शासनकाल में आयुर्वेद मंत्री भी रही।

विप्लव ठाकुर हिमाचल में महिला आयोग की चेयरपसर्न भी रही। वह एक नहीं दो-दो बार राज्यसभा कर सदस्य भी रही। उनके भाई मनु शर्मा भी विधायक रहे। यानी एक ऐसा परिवार जिससे एक नहीं चार-चार विधायक बने। मां-बेटी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहीं।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | कांगड़ा | himachal news live | हिमाचल | current news of himachal pradesh | congress | state news | himachal news online | Kangra | abhi abhi | Himachal News | HP breaking | latest news | congress party | विप्लव ठाकुर | Himachal Breaking News | Viplov Thakur | himachal abhi abhi news | latest himachal news in hindi | Himachal headlines in Hindi | कांग्रेस | today himachal news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है