-
Advertisement
लड़का और लड़की ने Classroom में कर दिया ये काम , फिर क्या हुआ जानें इस खबर में
Last Updated on December 7, 2020 by
हमारे देश में लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़कों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल है। नाबालिग को शादी की इजाजत नहीं है। लेकिन कई बार कम आयु में विवाह के मामले भी सामने आ जाते हैं। आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh)में नाबालिग छात्र-छात्रा के क्लासरूम (Classroon) में ही शादी रचाने का मामला सामने आया है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है। दरसअसल, 17 साल का लड़का कॉलेज में अपने साथ मंगलसूत्र लेकर आया था और क्लासरूम में ही उसने लड़की को सिंदूर भी लगा दिया। आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में स्थित जूनियर कॉलेज में छात्र-छात्रा ने ये शादी की है। नाबालिग इंटरमीडियट की पढ़ाई कर रहे हैं और क्लासमेट हैं। शादी करने वाले छात्र और छात्रा को कॉलेज(College) से निकाल दिया है और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं।
इस घटना के बारे में पुलिस और अन्य अधिकारियों को तब जानकारी मिली जब शादी की तस्वीरें (photo of wedding) और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल(Viral) हुई। बताया जाता है कि एक अन्य नाबालिग लड़की ने ही तस्वीरें क्लिक कीं। आंध्र प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन वसीरेड्डी पद्मा ने कहा है कि लड़की के पैरेंट्स ने उसे वापस घर आने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर में काउंसिलिंग के लिए ले जाया गया। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चाइल्ड मैरेज एक्ट 2006(Child Marriage Act 2006) के तहत केस दर्ज किया है और उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने शादी करवाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है। अधिकारियों ने लड़के-लड़की की काउंसिलिंग(Counseling) भी की है।