36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन से रचाई शादी, बिन बुलाए पहुंचे हजारों लोग

दोनों के छोटे कद ने शादी को बनाया अनोखा

36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन से रचाई शादी, बिन बुलाए पहुंचे हजारों लोग

- Advertisement -

कहते हैं जोड़ियां आसमान में बन कर आती हैं और फिर धरती पर मिलती हैं। कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार (Bihar) के भागलपुर से सामने आया है, जहां इस अनोखी शादी को देखने के लिए बिन बुलाए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए।


यह भी पढ़ें- शादी में खाने के बाद चाचाजी की हरकत पर हर कोई शर्मिंदा ,देखें वीडियो

शादी समारोह में पहुंचे लोगों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ तस्वीरें ली और दोनों को सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। बता दें कि यह शादी बेहद खास रही और शादी की पूरे इलाके में काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इस शादी में दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की थी।

इस शादी में दुल्हन ममता नवगछिया (24) अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी है। जबकि, दूल्हा मुन्ना भारती (26) मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का बेटा है। दूल्हा और दुल्हन दोनों ही भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों का छोटा कद शादी को अनोखा बना रहा था। वहीं, शादी के दौरान डीजे पर रब ने बना दी जोड़ी गाना बज रहा था और लोग इस पर जमकर डांस कर रहे थे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Viral Marriage of Bhagalpur | bihar | viral news | Bhagalpur | Unique marriage
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है