- Advertisement -
viral video girl thrashed molesters : लखनऊ। जब पुलिस कुछ नहीं कर पाई तो एक लड़की ने ही अकेले मनचलों की धुनाई कर दी । ये मामला लखनऊ गौतम पाली क्षेत्र का है जहां एक लड़की ने मनचलों की डंडे से धुनाई की। ये लड़के काफी समय से बाइक पर लड़कियों का पीछा कर रहे थे और भद्दी टिप्पणियां कर रहे थे। ये घटना गौतम पाली पुलिस स्टेशन के एरिया की है।
#Watch Girl thrashed molesters with police's baton in Lucknow's Gautam Palli area, Uttar Pradesh (19.03.2017) pic.twitter.com/aB0Ld1AEHc
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2017
लड़कियों के एक गु्रप को बाइक पर सवार लड़के छेड़ रहे थे। हालांकि लड़कियों ने पहले इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब मौजूद पुलिस वालों ने देखकर भी कोई एक्शन नहीं लिया तो उनमें से एक लड़की ने पुलिस का डंडा छीना और बदमाशों को पीटना शुरू कर दिया। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही 1090 हेल्पलाइन के ऑफिस के सामने की है। इस जगह पर हुई छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है। जब लड़की ने पुलिस वालों को कुछ न करता देख खुद ही लड़कों को सबक सिखाया तो भीड़ जमा हो गई और भीड़ में से ही किसी ने यह विडियो बना लिया।
यह विडियो अब वायरल हो चुका है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। विडियो में दिख रहा है कि एक लड़की डंडे से एक साथ कई लड़कों को पीट रही है। लड़के अपने बचाव में माफी मांगते हुए दिख रहे हैं लेकिन लड़की डंडे बरसाते जा रही है। भीड़ में से कोई भी आगे नहीं आता। युवती की ही सहेली आकर उसे रोकने की कोशिश करती दिखती है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/844009658448797696
- Advertisement -