-
Advertisement

स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, वीडियो में देखें क्या हुआ बाइकर का हाल
Last Updated on February 2, 2022 by Vishal Rana
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया पर हमें कई तरह के स्टंट वीडियोज देखने को मिलते हैं। कई बार स्टंट करने के चक्कर में लोग अपनी जान भी खतरे डाल देते हैं। बीते कल सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर स्टंट (Stunt) की एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है, जिसके देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें- शख्स ने जुगाड़ से बनाया दो मंजिला साइकिल, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे दंग
दरअसल, वीडियो में बाइक पर एक लड़का स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें वह स्टंट करते हुए औंधे मुंह गिरता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के दोनों ओर मकान बने हुए हैं और लोगों ने अपने घरों के बाहर गाड़ियां पार्क की हुई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रास्ते से एक कार भी गुजर रही है। इसी बीच एक बाइकर तेजी से स्टंट करते हुए वहां से निकलने की कोशिश करता है और वह कार से टकरा कर औंधे मुंह गिर जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है। वीडियो देखकर कुछ लोग लड़के को लेकर चिंता जता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों लड़के की हरकत को बेवकूफी करार दे रहे हैं और खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।
इस बाइक स्टंट के वीडियो को हॉलीवुड एक्टर tyrese ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @tyrese से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 1,707,460 व्यूज मिल चुके हैं और वीडियो पर बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा भाई, मैं दावे के साथ कहता हूं कि उसके पैर टूट गए होंगे। वहीं, दूसरे यूजर ने फास्ट एंड फ्यूरिस मूवी का हवाला देते हुए कहा है, इस लड़के के साथ तो खेल हो गया।