- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक PUBG प्लेयर की शादी का वीडियो (Wedding video) जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी शादी के स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठकर PUBG खेलता नजर आ रहा है। गाना बज रहा है। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठी है। हर कोई उन्हें आकर गिफ्ट देता है, इसी दौरान इस वीडियो को शूट किया गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे को लोग गिफ्ट भी दे रहे हैं तो वह गिफ्ट को झटक देता है और पबजी में व्यस्त हो जाता है। बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक भी बज रहा है। वहीं बेचारी दुल्हन भी अपने पति को चुपचाप देख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को TikTok पर बनाया गया है। यह टिकटॉक ही है जिसपर पिछले दिनों बैन लगा दिया गया था, हालांकि अब बैन हटा दिया गया है। टिकटॉक पर इस वीडियो के होने की वजह से कुछ लोगों का ये भी कहना है कि यह पहले से प्लान था।
- Advertisement -