- Advertisement -
नई दिल्ली। फोर्ब्स मैगजीन (Forbes magazine) ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (List of world’s highest grossing players) शुक्रवार को जारी की। इसमें स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने फुटबॉल स्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर ने 106.3 मिलियन डॉलर (करीब 802 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं फोर्ब्स द्वारा जारी 2020 के 100 सर्वाधिक आय वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।
Introducing: The World's Highest-Paid Athletes 2020 https://t.co/qXM8hjcpSS pic.twitter.com/ODEfIoleRK
— Forbes (@Forbes) May 29, 2020
कुल 196 करोड़ रुपए की अनुमानित आय (181 करोड़ रुपए विज्ञापनों व 15 करोड़ रुपए वेतन/पुरस्कार) के साथ कोहली 2019 से 30 स्थान बढ़कर 66वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली लगातार चौथे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में बने हुए हैं। भारतीय कप्तान 2019 में 173.3 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 100वें नंबर पर थे। 2018 में 166 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 83वें और 2017 में 141 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 89वें स्थान पर थे। लिस्ट में दूसरे पर काबिज रोनाल्डो ने पिछले साल 105 मिलियन डॉलर (करीब 793 करोड़ रुपए) कमाई की है।
वहीं तीसरा स्थान अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी का है, जिन्होंने इस साल 104 मिलियन डॉलर की कमाई की है और इसके बाद ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार हैं जिनकी कमाई कुल 95.5 मिलियन डॉलर की रही है। वहीं पांचवे नंबर पर बास्केटबॉल स्टार लेबरॉन जेम्स हैं जिनके अकाउंट में 88.2 मिलियन हैं। महिलाओं में जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने पिछले साल 37.4 मिलियन डॉलर (करीब 284 करोड़ रुपए) की कमाई की थी। ओसाका ने 4 साल से इस लिस्ट की टॉपर अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है।
- Advertisement -