- Advertisement -
Cabinet Decisions : शिमला। कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में सबसे बड़ी भर्ती को हरी झंडी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल के दो हजार पद भरे जाएंगे। साथ ही दो माह से पेंशन का इंतजार कर रहे परिवहन निगम के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम के पेंशनरों को पेंशन जारी करने के लिए 20 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। मानवाधिकार आयोग में 39 पद सृजित होंगे। मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और एक सदस्य का पद भी सृजित किया गया है। वहीं अब आईपीएच विभाग कोई भी योजना अब बिना वाटर गार्ड के नहीं रहेगी। हर योजना में अब वाटर गार्ड होगा।
परौर में होटल मैनेजमेंट का संस्थान इसी सत्र से शुरू होगा। इस संस्थान को तकनीकी शिक्षा विभाग चलाएगा।
कैबिनेट में यह भी निर्णय लिया गया है कि विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त में होगा। लेकिन, तारीख फाइनल नहीं हुई है। आउटसोर्स पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई है। पशुपालन विभाग में भी रिक्त पद भरे जाएंगे।
वेटरनरी डॉक्टर के अधीन होंगे पंचायत पशु सहायक
पंचायतों में रखे पंचायत पशु सहायक अब पंचायतों के अधीन न होकर वेटरनरी डॉक्टर के अधीन होंगे। इस बाबत भी कैबिनेट में फैसला लिया गया है। इसके अलावा पंचायत में रखीं सिलाई टीचर के लिए भी नीति बनाए जाने का निर्णय लिया है। साथ ही सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना जारी रखने पर भी मुहर लगा दी है। अब एमआईएस के तहत सेब खरीदेगी एचपीएमसी व हिमफैड।
यह भी पढ़ें : Differences : Congress की यात्रा कल से, Virbhadra Singh को पता तक नहीं
- Advertisement -