Home » हिमाचल » वीरभद्र सिंह की स्थिति बेहतर, आज शिमला लौटेंगे
वीरभद्र सिंह की स्थिति बेहतर, आज शिमला लौटेंगे
Update: Thursday, September 6, 2018 @ 12:43 PM
शिमला। अपनी सेहत की जांच करवाने और डॉक्टरों से सेकेंड ओपिनियन लेने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल हुए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य अब बेहतर स्थिति में है। यह जानकारी उनके बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने दी।
अपने संदेश में विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उनके पिता की सेहत में अब बहुत सुधार है। वीरभद्र सिंह गुरुवार को पीजीआई से इलाज करवाकर वापस शिमला लौट आएंगे।
वीरभद्र सिंह को सर्दी-जुकाम और खांसी की वजह से शिमला के आईजीएससी में 30 अगस्त को भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। वे अस्पताल से ही सीधे दिल्ली रवाना हुए थे, लेकिन बीच में सेकेंड ओपिनियन और कुछ और जांच के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल हुए थे।