-
Advertisement
Virbhadra पीएम Modi से कांग्रेस के किन सवालों का चाह रहे हैं जवाब, यहां क्लिक करें
Last Updated on January 15, 2020 by Deepak
शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा है कि शिक्षण संस्थानों पर पुलिस की बर्बरता से साफ है कि वह देश के युवाओं में उनकी सरकार के प्रति बढ़ते रोष को कुचलना चाहती है। दुनिया के सब से बड़े लोकतांत्रिक देश में इस प्रकार दमन की नीति देश के लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगी। वीरभद्र सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (All India Congress Committee) द्वारा पारित प्रस्ताव के समर्थन में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को कांग्रेस के सवालों का जबाब देना ही होगा।
यह भी पढ़ें: सुजानपुर नप उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज पार्षदों ने जताया अविश्वास
उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार देश की आवाज को नहीं दबा सकती। उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून हो या एनआरसी यह दोनों ही कानून जल्दबाजी में देश के लोगों को बांटने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा है कि देश के लोगों का विश्वास इस सरकार से उठ चुका है। जेएनयू हो या जामिया मिलिया विश्विद्यालय इन दोनों पर पुलिस की कार्यवाही शिक्षण संस्थाओं की स्वायत्तता के अधिकार का हनन है। इन दोनों विश्विद्यालय को बीजेपी (BJP) राजनीतिक आखाड़ा बनाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे इनका राजनीतिक एजेंडा पूरा हो सके। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस देश के लोगों विशेषकर अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि देश में किसी के साथ अन्याय ना हो कांग्रेस उन सब लोगों के साथ खड़ी है। बीजेपी की दमनकारी नीतियों का कांग्रेस एकजुटता के साथ मुकाबला करेगी।