यह सम्मान विद्या स्टोक्स को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक आॉयोजिक कार्यक्रम में दिया गया। इस अवसर पर गांधी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे और सभी को प्रेम का संदेश देते थे। विद्या स्टोक्स ने इस सम्मान के लिए पार्टी का धन्यवाद किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने विद्या स्टोक्स को अवार्ड के लिए बधाई दी। बता दें कि विद्या स्टोक्स कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हैं और कांग्रेस के टिकट पर 8 बार जीत दर्ज कर विधायक रह चुकी हैं और कई बार मंत्री पद हासिल कर लोगों की बिना कोई मानदेय लिए सेवा की। कांग्रेस ने आज उन्हें उनके इन कार्यों के लिए सम्मानित किया।