-
Advertisement
Himachal में पंचायत चुनाव को लेकर क्या बोले मंत्री वीरेंद्र कंवर-जानिए
ऊना। इस साल होने वाले पंचायतीराज चुनाव (Panchayat Raj Election) अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। कोरोना महामारी के कारण जो भी स्थिति बनेगी उस पर प्रदेश सरकार जून माह में समीक्षा करेगी और मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह बात शनिवार को पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर (Minister Virendra Kanwar) ने ऊना में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। वहीं, वीरेंद्र कंवर ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 20 लाख करोड़ के विशेष राहत पैकेज की घोषणा पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के लिए उचित कदम उठा रहे है। वैश्विक महामारी के दौरान पीएम ने 20 लाख करोड़ का जो आर्थिक पैकेज दिया है, उससे गांव-गरीब की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें: Himachal के सरकारी स्कूलों में 31 मई तक छुट्टियां, आदेश जारी

वहीं, कंवर ने कहा कि बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को वापस प्रदेश में लाने के लिए सरकार उचित कदम उठा रही है। कंवर ने कहा कि प्रदेश में काम करने वाले प्रवासियों को हिमाचल (Himachal) में सभी सुविधाएं दी जा रही हैं और अगर उनके प्रदेश की सरकारें उनकी वापिसी का आग्रह करती हैं और साधन उपलब्ध करवाती हैं तो उन्हें भेज दिया जाएगा। वहीं कंवर ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान हिमाचल में विपक्ष की भूमिका को लेकर निशाना साधा। कंवर ने कहा कि विपक्ष ने इस दौर सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई।
यह भी पढ़ें: Mumbai से टैक्सी में दो लोगों के साथ लौटा था हमीरपुर का कोरोना पॉजिटिव युवक
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

