-
Advertisement
कोरोना काल में भारत को 7 हजार करोड़ की मदद करने वाले इस युवक को जानते हैं आप
Last Updated on May 14, 2021 by saroj patrwal
हमारा देश कोरोना ( Corona)के गंभीर संकट से जूझ रहा है। देश के कई राज्यों में हालत अभी भी चिंताजनक बने हुए है। संकट के इस दौर में विदेशों से भी भारत ओर मदद से हाथ बढ़े हैं। भारत की मदद करने वालों में एक 27 वर्ष का युवक भी शामिल है। रूस के इस युवक ने भारत को 7 हजार करोड़ की मदद दी है। यह राशि क्रिप्टोकरंसी( Cryptocurrency) के रूप में कोविड रिलीफ फंड में दान के रूप में मिली है। इस युवक ने भारत को जो दान दिया है उसकी वर्थ एक बिलियन डॉलर यानी करीब 7358 करोड़ रूपए हैं। क्या आप जानते हैं कौन है ये युवक ।
यह भी पढ़ें:बिजनेस के लिए घर बैठे चाहते हैं लोन,ये रपट पढ़कर बन जाएगा आपका काम…
भारत की मदद करने वाले युवक का नाम वितालिक बुटेरिन है। वर्ष 1994 में जन्मे रशियन -कनेडियन प्रोग्रामर वितालिक बुटेरिन ( Russian – Canadian programmer Vitalik Buterin) ने कनाडा से पढ़ाई की है। वितालिक को उनके टैलेंट की वजह से कई प्लेटफार्म पर सम्मानित भी किया गया है। वर्ष 2011 में बुटेरिन ने बिटकाइन मैग्जीन की शुरुआत की थी। इसके बाद ईथरियम की शुरुआत की। वितालिक बुटेरिन अभी मात्र 27 वर्ष के हैं। भारत के इती बड़ा राशि दान के रूप में देने से पहले वितालिक बुटेरिन वर्ष 2017 में मशीन इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट ( Machine Intelligence Research Institute) को सात लाख 63 हजार डॉलर, वर्ष 2018 में SEN Research Foundation को 2.4 मिलियम डॉलर दान कर चुके हैं। इसके अलावा कई अलग -अलग संस्थाओं को भी ये दान कर चुके हैं।