-
Advertisement
Vivek Joshi | Strawberries | Unemployed Youth |
जिला ऊना के गांव बदोली के भूतपूर्व सैनिक विवेक जोशी ने सेना से सेवानिवृति के बाद खेती में हाथ आजमाने शुरू किये और आज विवेक ने जिला ऊना में स्ट्रॉबेरी की सफल खेती से न केवल अपनी एक अलग पहचान बनाई है बल्कि बेरोजगार युवाओं को भी खेतीबाड़ी से जुड़कर आजीविका कमाने की राह दिखाई है। विवेक जोशी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खेतीबाड़ी शुरू करते हुए स्ट्रॉबेरी उत्पादन का काम शुरू किया और प्राकृतिक विधि से विंटरडाॅन व कामारौसा किस्म की स्ट्राॅबेरी की खेती से हर माह 45 से 50 हजार की आय सृजित कर रहे है।