-
Advertisement
मैक्लोडगंज जा रही Volvo Bus ऐसे पलटी
Last Updated on February 1, 2020 by Sintu Kumar
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत धुसाड़ा में एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से मैक्लोडगंज जा रही बस सुबह करीब 6 बजे धुसाड़ा में अनियंत्रित हो गई और पलट गई हादसे में बस में सवार परिचालक समेत चार लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक घायल विजय रेफर कर दिया गया। उधर डीएसपीए अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है । घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।