- Advertisement -
ऊना। ऊना-अम्ब रोड़ पर चुरडू के समीप एक वॉल्वो बस व ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में बस चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जबकि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए है। सड़क हादसे में ट्रक बुरी तरह से चकनाचूर हो गया है। कोई जानी नुकसान होने की सूचना नही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घायल चालक को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -