-
Advertisement
Delhi Election: 70 सीटों पर मतदान जारी, 12 बजे तक 15.58 फीसदी मतदान
Last Updated on February 8, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा( Delhi vidhansabha) की 70 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटिंग( Voting) जारी है। सभी 13,750 केंद्रों पर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।दोपहर 12 बजे तक 15.58 फीसदी मतदान हुआ है।
पोलिंग बूथों( Polling booth) पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। शहीन बाग में भी बारी संख्या में लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। सुबह नौ बजे तक दिल्ली में 3.66 फीसदी मतदान हुआ है। दिन बढ़ने के साथ लोगों की भीड़ उमड़ रही है। एक दो स्थानों पर ईवीएम(EVM) खराब होने की शिकायतें भी आई लेकिन बाद में उन्हें ठीक कर दिया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा राहुल गांधी ने भी मतदान में हिस्सा लिया।
वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी पुत्री प्रतिभा के साथ वोट डालने पहुंचे।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी वोट डाला।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ राजपुर रोड सिविल लाइन्स स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है।
वोट डालने ज़रूर जाइये
सभी महिलाओं से ख़ास अपील – जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2020
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जनता से अधिक संख्या में वोट डाले का आह्वान किया है। इस चुनावी मुकाबले में आम आदमी पार्टी , बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से चुनावी मैदान में है। 70 सीटों पर हो रहे चुनाव में में 672 प्रत्याषियों की किस्मत का फैसला 1,47,86,382 मतदाता करेंगे। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2020