-
Advertisement
#जम्मूकश्मीर : DDC Election के चौथे चरण में #मतदान जारी, कोहरे और ठंड की वजह से धीमी हुई शुरुआत
Last Updated on December 7, 2020 by Vishal Rana
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आज जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान(Voting) हो रहा है। हालांकि कोहरे और ठंड की वजह से ज्यादातर लोग सुबह-सुबह घरों से नहीं निकले इस वजह से आज मतदान की शुरुआत कुछ धीमी हुई है। डीडीसी की 34 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस चरण में कश्मीर संभाग की 17 और जम्मू की 17 सीटों पर चुनाव हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ मतदान के रफ्तार पकड़ने की संभावना है और मतदान दोपहर दो बजे तक चलेगा। चौथे चरण में कश्मीर संभाग में 48 महिलाओं समेत 138 उम्मीदवार और जम्मू संभाग में 34 महिलाओं समेत 111 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। आठ चरण में हो रहे डीडीसी चुनाव का पहला चरण 28 नवंबर को शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें:SOP के तहत होंगे पंचायत चुनाव, पर नहीं मना पाएंगे जश्न- क्या बोले #JaiRam- जानिएडीडीसी चुनाव (DDC Election) के साथ केंद्रशासित प्रदेश में पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चौथे चरण में सरपंच के लिए 123 सीटें खाली थी इनमें से 45 पर निर्विरोध चुनाव हुआ। सरपंच के लिए 50 सीटों पर मतदान हो रहा है और 47 महिलाओं समेत 137 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंच के लिए कुल 1,207 सीटें खाली थीं इनमें से इस चरण में 416 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कुल 216 सीटों पर मतदान हो रहा है इनमें 129 महिलाओं समेत 478 उम्मीदवार हैं। चौथे चरण के लिए कुल 7,17,322 मतदाता हैं। इनमें से 3,76,797 पुरूष और 3,40,525 महिलाएं हैं। इस चरण में केंद्रशासित प्रदेश में कुल 1,910 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 781 जम्मू संभाग में और 1,129 कश्मीर संभाग में हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1,152 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 349 को संवेदनशील घोषित किया गया है। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page |
|
|