Home»हिमाचल» विकास कार्यों पर जुबानी जंग, Sukhu ने कहा – BJP की जानकारी अधूरी
विकास कार्यों पर जुबानी जंग, Sukhu ने कहा – BJP की जानकारी अधूरी
Update: Sunday, May 13, 2018 @ 10:08 PM
- Advertisement -
हमीरपुर। केंद्र में BJP के चार साल पर कांग्रेस के बयान और सत्ताधारी BJP के पलटवार पर अब दोनों पक्षों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Sukhwinder Singh Sukhu ने BJP मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा के बयान का जवाब देते हुए कहा है कि BJP को हकीकत की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल में अथाह विकास कार्य हुए हैं। Sukhu ने सलाह दी कि जानकारी लेने के लिए शर्मा को आरटीआई का सहारा लेना चाहिए।
Sukhu ने कहा कि हमीरपुर जिले में करोड़ों की लागत से बनने वाले स्पाइस पार्क को BJP सांसद रोक रहे हैं। वहीं शिमला का रीजनल पासपोर्ट कार्यालय और आईटीएफटी, आईआईएफटी सहित करोड़ों रुपये के विकास कार्य पिछली यूपीए सरकार के समय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा के द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। बता दें कि BJP मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा पर हिमाचल प्रदेश की अनदेखी करने के आरोप लगाए थे, जिस पर अब राजनीति गरमा गई है।