-
Advertisement
Warned | Agitation | MC Shimla |
Last Updated on November 16, 2022 by Neha Raina
शिमला नागरिक सभा वार्ड कमेटी कृष्णा नगर ने आज वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली को ज्ञापन सौंपा, शिमला नागरिक सभा ने वार्ड के विभिन्न समस्याओं को नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखी और जल्द समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। शिमला नागरिक सभा वार्ड कमेटी कृष्णा नगर के सह संयोजक अमित कुमार ने कहा कि शिमला नागरिक सभा लगातार पिछले 5 वर्षो के अंदर वार्ड की विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखती आई है परंतु नगर निगम प्रशासन किसी भी प्रकार का कार्य कृष्णा नगर वार्ड में नहीं कर पा रहा हैण् इससे पूर्व भी नगर निगम आयुक्त को लगातार ज्ञापन सौंपा गए है, उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, नालों का चैनेलाइजेशन शीघ्र करने, वार्ड में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने, रास्तों को दुरुस्त करने, वार्ड में पार्क से उखाड़े गए झूलों को दोबारा लगाने जैसी मांगों को नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखी गईण् उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम प्रशासन इन समस्याओं का निपटान शीघ्र नहीं करता है तो आम लोगों को लामबंद कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ़ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।