-
Advertisement
5000 सफाईकर्मियों की #Warning: अथॉरिटी ने नहीं मानी हमारी मांग तो कबूल कर लेंगे इस्लाम
Last Updated on September 16, 2020 by Deepak
नोएडा। उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा (Noida) में बीते 2 सितंबर से धरना प्रदर्शन कर रहे नोएडा अथॉरिटी के सफाई कर्मचारियों ने अथॉरिटी द्वारा मांग ना माने जाने पर परिवार सहित धर्मांतरण (Conversion) कर लेने की धमकी दी है। सफाई कर्मचारी संघ नोएडा के एक पदाधिकारी ने कहा कि हम 30 सितंबर तक धरना प्रदर्शन करेंगे। अगर 2 अक्टूबर तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 5000 सफाई कर्मचारी अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर लेंगे। सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिला दें तो यह संख्या करीब 25000 है। ये सभी इस्लाम (Islam) धर्म कबूल कर लेंगे।
यहां पढ़ें क्या है इन सफाईकर्मियों की मांग
-प्राधिकरण ठेकेदारी प्रथा समाप्त करें।
-सभी कर्मचारियों को प्राधिकरण सीधी भर्ती से लें।
-सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
-सभी कर्मचारियों का वेतन खुद प्राधिकरण जारी करें।
-कर्मचारियों की हाजिरी मोबाइल एप के माध्यम से न लगाई जाए।
-कर्मचारियों को एक समान वेतन दिया जाए।
-2।5 फीसद वाले कर्मचारियों के बराबर 17023 रुपये वेतन मिले।
-जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है, उन्हें वापस बुलाया जाए।
यह भी पढ़ें: धर्मशाला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव, बंद किया ऑफिस
अखिल भारतीय मजदूर महासंघ के जिला महा मंत्री सतवीर मकवाना ने इस बारे में चर्चा करते हुए कहा कि नोएडा प्राधिकरण में करीब 5000 सफाई कर्मचारी पिछले 30 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक तरफ देश के पीएम नरेंद्र मोदी वाल्मीकि समाज का सम्मान करते हैं। जबकि नोएडा में वाल्मीकि समाज के लोगों का पूरी तरह शोषण हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महामारी ने सफाईकर्मियों का जीना हराम कर रखा है। सभी कर्मचारियों ने सख्त लहजे में धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने का ऐलान कर अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं कि इस बार वो आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार हैं।