- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (Himachal) में 26 फरवरी को एक बार फिर से हिमपात होने की चेतावनी जारी हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) से मिली जानकारी के मुताबिक 26 को येलो वॉर्निंग है यानी तैयार रहें। इसके साथ ही प्रदेश के पांच जिलों किन्नौर, कुल्लू, चंबा, शिमला और लाहुल में हिमखंड गिरने की एडवाइजरी जारी कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में अभी तक भी 349 सड़कें बंद हैं। भारी बर्फबारी (Heavy snowfall) के चलते पीडब्ल्यूडी को 214 करोड़ का नुकसान हुआ, जबकि आईपीएच को 32 करोड़ की चपत लगी है।
- Advertisement -