-
Advertisement
Hamirpur में वाटर गार्डों को 8 माह से नहीं मिला वेतन, DC को सुनाया दुखड़ा
हमीरपुर। एक तो कोरोना (Corona) संकट ऊपर से 8 माह से वेतन ही नहीं मिला। ऐसी स्थिति में वाटर गार्डों के लिए परिवार का पालन पोषण चुनौती बन गया है। नौबत खाने के लाले पड़ने तक की आ गई है। वाटर गार्डों के पदाधिकारियों ने हमीरपुर डीसी (Hamirpur DC) हरिकेश मीणा को ज्ञापन सौंप कर जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर भारतीय नौजवान जनवादी सभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल मनकोटिया भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Corona ने तोड़ी बागबान की कमर, बैंक से Loan लेकर शुरू की थी फूलों की खेती, लाखों की फसल बर्बाद
वाटर गार्ड के सदस्य ने बताया कि पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है और उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवया है, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के दौरान भी सेवाएं दी जा रही हैं, फिर भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। अनिल मनकोटिया ने कहा कि लंबे समय से वाटर गार्ड चौकीदार के द्वारा वेतन ना मिलने की शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन सरकार (Govt) कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी ठेकेदार अपने तहत रखे गए कर्मचारियों का शोषण करने में लगे हुए हैं और आठ-आठ महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायक गंभीर नहीं हैं, जिससे कर्मचारी त्रस्त हो गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

