- Advertisement -
आमतौर आपने अपने आस-पास कौवे को ‘कांव-कांव’ करते देखा होगा या फिर सुना होगा। अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपने कभी किसी कौवे (Crow) को ‘हाय-हेलो’ बोलते देखा है तो आप इनकार ही करेंगे। हम आपको ऐसे ही कौवे के बारे में बताने जा रहे हैं जो बातें करता है। ये बात सुनकर आप जरूर हैरान हो रहे होंगे और इस पर भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये सच है। एक ऐसा कौआ है जो ‘कांव-कांव’ नहीं बल्कि ‘हाय-हेलो’ करता है।
Hiii..
Hello…
Common raven, like other corvids, can mimic sounds from their environment, including human speech.
[full video: https://t.co/289WA48oZY] pic.twitter.com/eJQVV0HYeI— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 10, 2021
एक कौवे का ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और थोड़ी हैरानी भी हो रही है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं एक महिला के हाथ पर कौआ बैठा है। महिला उससे कहती है हाय बोले… इस पर कौआ शानदार अंदाज में हाय बोलता है। फिर महिला बोलती है हेलो बोलो, तो कौआ हेलो भी बोलता है।
@hoaxeye Is this true ?
— Indira Nagar ka Gunda (@Kals0002) April 10, 2021
ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने काफी मजेदार कैप्शन भी लिखी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा- ये तो पोपट जैसा निकला तो एक ने लिखा कैआ भी अंग्रेजी समझ रहा है। आप भी देखिए लोगों के मजेदार कमेंट।
Ye to Apne Popat Jaise nikla. Hahaha.
— Sanjay.S.M (@Sanjay91345020) April 10, 2021
Doesn't seem original voice
— N K M (@nkmec) April 10, 2021
- Advertisement -