-
Advertisement
अजब-गजबः कहीं एक नहीं रखने पड़ते हैं दो Passport,यहां महामारी से पहले पहनते थे मॉस्क
Last Updated on April 30, 2021 by Vishal Rana
बहुत कम लोग होंगे जो दुनिया (World)के रहस्य से वाकिफ होंगे। बहुत सारे देश ऐसे हैं,जिनके किस्से कुछ (Different Stories)अलग हटकर हैं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ देशों के रहस्यों के बारे में अवगत करवाएंगे। आपको हैरानी भी होगी तो साथ ही जानकारी भी मिलेगी। दुनियाभर की अगर बात करें तो पासपोर्ट एक ऐसा डाक्यूमेंट हैं, उसी के होने पर कोई भी विदेश यात्रा कर सकता है। अमूमन आपने यही सुना होगा कि पासपोर्ट है या नहीं। लेकिन आपने ये नहीं सुना होगा कि एक पासपोर्ट हैं या आपके पास दो पार्सपोर्ट। दुनिया में एक देश ऐसा भी है,जहां दो पासपोर्ट रखने पड़ते हैं। ये है (Russia) रूस, जहां एक नहीं दो पासपोर्ट (Passport) रखने होते हैं। रूस में घरेलू यात्रा के लिए अलग पासपोर्ट और विदेश यात्रा के लिए अलग पासपोर्ट रखना पड़ता है।
ये भी पढ़ेः ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट, यहां वक्त बिताना चाहेंगे आप
इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है,हर किसी के चेहरे पर मास्क देखा जा सकता है। लेकिन दुनिया का ये देश ऐसा है जहां के लोग महामारी से पहले मास्क का इस्तेमाल करते थे। हालांकि,हम यहां सिर्फ साउथ कोरिया (South Korea) का जिक्र करने जा रहे हैं। लेकिन दुनिया के कई देश और भी हैं, जहां लोग सामान्य जीवन में भी मॉस्क (Mask) पहनते हैं। इन्हीं में से एक साउथ कोरिया है,जहां लोग नॉर्मल सर्दी-जुकाम होने पर भी दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क पहनते हैं। अब तो महामारी में पहनते ही हैं।
ये भी पढ़ेः कोरोना काल में गंवाई नौकरी तो खोला “इंदु का ढाबा”, 30 रुपए में बेच रही थाली
भारत एक ऐसा देश है,जहां सड़कों-गलियों के नाम बड़ी शख्सियतों या नेताओं के नाम पर रखे जाते हैं। लेकिन दुनिया में ऐसे देश भी है,जहां ऐसा नहीं होता है। कोस्टा रिका एक ऐसा देश है, जहां गलियों यानी स्ट्रीट का नाम नहीं होता है, बल्कि यहां लोकल लैंडमार्क (Local Landmark)है, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहुंच जाते हैं। यहां स्ट्रीट नाम को कोई नहीं जानता। इसी तरह हर देश में कपड़े सुखाने के लिए अब तो अलग-अलग स्टैंड या अन्य माध्यम आ चुके हैं, लेकिन दुनिया का ये इकलौता देश है,जहां लोग कपड़े सुखाने के लिए सिर्फ बांस के डंडे लगाते हैं। सिंगापुर (Singapore) एक ऐसा देश है,जहां कपड़ों को सुखाने के लिए घरों के बाहर लोग बांस के डंडे लगाते हैं। इसी तरह न्यूजीलैंड (New Zealand) में एक ऐसी जगह है,जिसे सबसे लंबा नाम दिया गया है। इसमें इंग्लिश में कुल 85 अक्षर हैं,उसके उच्चारण में आमजन को बेहद परेशानी होती है।